मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में जिले के 1 लाख से अधिक लोगों ने संकल्प पत्र भरकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मताधिकार का प्रयोग, निर्भिक एवं निष्पक्ष होकर मताधिकार उपयोग करने का संकल्प लिया। इसके अलावा अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान के तहत संकल्प पत्र विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को दिया गया था। संकल्प पत्र को विद्यार्थियों के द्वारा उनके माता-पिता, भाई-बहन व परिवार के समस्य वयस्क सदस्यों को देकर मताधिकार का उपयोग करने संकल्प पत्र भरवाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों के परिजनों एवं मतदान के लिए पात्र अन्य लोगों ने भी अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए संकल्प पत्र भरा। साथ ही शिक्षकों ने भी बच्चों के पालकों से संपर्क कर मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 31 अगस्त 2023 से बढ़ाकर अब 11 सितम्बर 2023 कर दिया  गया है। इस अवधि तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करवाने एवं संशोधन से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version