गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। किसी भी देश की प्रगति व उन्नति में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। लेकिन वही भाग्य निर्माता नदारत मिले तो उन्नति अवरोधक है। जहाँ सरकार नई शिक्षा योजनाए ला रही है वही शिक्षक स्कूलों से नदारत पाए जा रहे हैं नगर पंचायत कोपरा के शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला में यह नजारा देखने को मिला जहां जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू शाला अवलोकन पर गए। वहां पदस्थ चार शिक्षक में एक शिक्षक जितेंद्र परिधि नदारत पाया गया। प्रधान पाठक से पूछने पर बताया शिक्षक जितेंद्र परिधि स्कूल आए और 11 बजे किसी निजी काम से वह आवेदन देकर चले गए। जिनका उल्लेख पाठकन पर नही है। और उनकी जानकारी संबंधित संकुल समन्वयक एवं संकुल प्राचार्य को भी नहीं है इस प्रकार विभागीय मिलीभगत से स्कूल की शिक्षा व्यवस्था ढील डाल चल रही है। एक तरफ शिक्षा व्यवस्था उठाने के लिए शासन नई-नई योजनाएं ला रही है और अधिकारियों के सहयोग से ही इस प्रकार शिक्षक मनमानी कर रहे हैं आखिर इस प्रकार मनमानी कब तक देखने को मिलेगा। जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक में अगर इस प्रकार की और स्थिति देखने को मिली अन्य प्रकार की व्यवस्था में कोई कमी हुई तो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किए जायेगा। आज जब मै निरिक्षण में आया हुॅ तो शिक्षक के अनुपस्थिति की जानकारी मिल रही है नहीं आता तो इस बारे में पता भी नहीं चलता न जाने कितने दिनों से ये खेल चल रहा है, जबकि शासन द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में 12 अगस्त से ऑफलाइन अवकाश बंद कर दिया गया है। केवल ऑनलाइन अवकाश ही स्वीकृत किया जाएगा। इस सम्बन्ध में उग्र आंदोलन कर कलेक्टर घेराव किया जाएगा।
मुझे जानकारी नहीं दी गयी है, केवल प्रधानपाठक को आवेदन देकर छुट्टी ली गयी है, जो की गलत है।
अनिल सिन्हा, संकुल समन्वयक कोपरा
मुझे जानकारी मिली है, अभी लगातार छुट्टी है छुट्टी के बाद प्रधानपाठक और शिक्षक दोनों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
रामेन्द्र जोशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर
There is no ads to display, Please add some
