कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव में  शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहन मरकाम ने उपस्थित सभी शिक्षकों सेवानिवृत शिक्षकों को शाल श्रीफल और कलम प्रदाय कर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं।

डॉ. राधाकृष्णन एक दार्शनिक और अध्यापक भी रहे हैं। देश को शिक्षा की दिशा में आगे ले जाने में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया किसी भी व्यक्ति के जीवन की प्रथम शिक्षक उसे जन्म देने वाली माँ होती है और उसके पश्चात उसे सही राह दिखाने वाला जीवन मे आगे बढ़ने तरक्की की राह दिखाने वाला कोई होता है तो वो है शिक्षक ना केवल शिक्षा देने का कार्य करते है अपितु  शिक्षक अच्छा नागरिक तैयार करने में और शिक्षा के माध्यम से देश के विकास की मजबूत नीव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं शिक्षा के माध्यम से वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं  डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए शिक्षक देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है छात्रों को भी चहिये की शिक्षक के दिये ज्ञान को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पे चलते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़े और अपना अपनी शाला का अपने गांव का अपने राज्य का अपने देश का नाम रौशन करे उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्यता हरिचन्द नेताम के जन्मदिन पे उन्हें केक कटवाकर बधाई दी और हमेशा की अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं से सवाल पूछा और सही उत्तर देने वाले छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया इस अवसर पे उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल,जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान,ब्लाक अध्यक्ष भरत देवांगन,वरिष्ठ कांग्रेसी एम डी बघेल,सुरेंद्र मिश्रा,भंगिलाल पटेल,जिला महामंत्री गीतेश गांधी,कपिल चोपड़ा,प्रदेश सचिव शकूर खान,अमित गुप्ता,पार्षदगण ललिता नेताम,अनिता पोयाम,सुमित्रा टावरी,श्याम सिंह,गन्नू पोयाम,अभिलाषा पोयाम,गीतेश बघेल,दीपक जैन,सेवानिवृत  शिक्षकगण,बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक शिक्षिकाओ सहित शाला के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version