फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के राजिम विधानसभा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा है कि पीएम विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और कल्याणकारी योजना है। यह योजना पारम्परिक शिल्पकार और कलाकारों को सहायता के लिए केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। श्री साहू ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए 13 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है ताकि कारपेंटर, धोबी, मोची, नाई, सोनार, लोहार इन सबकी कला को और कारगर बनाने, इन कलाकारों को और प्रोत्साहित करने, आत्मनिर्भर बनाने, उनके जीवन में परिवर्तन लाकर उनकी कारीगरी को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की एक और महत्वाकांक्षी योजना का निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों-कलाकारों को बड़ा लाभ मिलेगा। राजिम विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार रोहित साहू ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी शिल्पकारों और पारम्परिक कलाकारों से आग्रह किया है कि वे सब इस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।
शिल्पकारों के जीवन में परिवर्तन लाने में विश्वकर्मा योजना होगी कारगार-रोहित साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
