कांकेर (गंगा प्रकाश)। शिवि डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की 161 वी जयंती मनाई गई। जहां शिवि डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा युवाओं को शिवि संस्था का परिचय देते हुए इनके उद्देश्यों एवं कार्यों के विषय में जानकारी दी गई। शिवि कार्यकर्ता द्वारा युवा दिवस क्यों मनाया जाता है ? हमारे समाज सुधार में युवाओं की भूमिका तथा शिवि संस्था में युवाओं के साथ कार्य व महिला सशक्तिकरण में युवाओं के योगदान, एवम् भूमिका के विषय में जानकारी दी गई। महिला बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी कौन थे। स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शो की जानकारी देते हुए उन्हे अपना प्रेरणाश्रोत मानते हुए उनके आदर्शो पर चलकर समाज में एक अच्छे व्यक्ति की भूमिका निभाने व समाजसेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा गया। युवाओं के समाज में सर्वोत्तम स्थान व युवाओं का समाज में महत्व, युवा शक्ति के पहल से समाज में परिवर्तन लाने के विषय पर जानकारी दी गई। युवाओं को सदैव आगे बढ़ते रहने,और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। युवा किस प्रकार आगे आकर एक नए समाज का निर्माण कर सकते है। समाज में नई चेतना ला सकते है। इनकी नई सोच , उत्साह,जोश से देश समाज को निर्वीकार बना सकते है। स्कूली छात्र छात्राओं के लिए युवा दिवस के संबंध में प्रस्नोत्तरी रखा गया । जिसमे उनकी अच्छी रुचि देखने को मिली। कार्यक्रम की समापन शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सिंगारभाट के प्राचार्य द्वारा किया गया। जिसमे शिवि संस्था एवम् उपस्थित समस्तजनों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर, बाल संरक्षण अधिकारी अशोक कौशिक,महेश साहू,संतोषी यादव, हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट से प्राचार्य गीता राठौर,व्याख्याता अखिलेश शर्मा,हरीश गिडलानी,भगवती कुंजाम,रीता मिश्रा,शिवी डेवलपमेंट सोसाइटी प्रोग्राम कोडिनेटर भामिनी साहू, सहायक प्रोग्रामर कविता सिंहसार एवं समस्त शिक्षक गण और भारी संख्या मे स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version