29 सितम्बर तक चलेगा अभियान बच्चों को दी जायेगी विटामिन-ए और आयरन की खुराक

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।  गरियाबंद जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 29 अगस्त से 29 सितंबर 2023 तक किया जा रहा है। इस अभियान में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को विटामिन-ए व 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जा रहा है। जिला गरियाबंद के 51 हजार 780 बच्चों (9 माह से 5 वर्ष) को विटामिन-ए की खुराक एवं 55 हजार 280 बच्चों (6माह से 5 वर्ष) को आई.एफ.ए. सिरप 1200 सत्र आयोजित कर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पिलाये जाने का लक्ष्य है। शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर नागाबुड़ा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.के.सी.उरांव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सोनल धु्रव एवं सरपंच श्री खम्मन सिंह दाऊ द्वारा 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटमिन-ए व आयरन सिरप 6 माह से 5 वर्ष के बच्चो को पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
         जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.बारा ने बताया कि 9 माह से 05 वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन-ए छः माह के अंतराल में एवं 6 माह से 5 वर्ष बच्चों को आरयन सिरप सप्ताह में 2 बार सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पिलाया जा रहा है। बच्चों का वजन कराना, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन, 0 से  5 वर्ष के बच्चो का नियमित टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतिदिन 1 गोली आयरन की दिया जा रहा है एवं जो बच्चें छुटे जायेगे उन बच्चों को अतिरिक्त मॉनिटरिंग कर दवा सेवन कराया जायेगा। विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो प्रकृतिक रूप से कई खाद्य पदार्थो में मौजुद होता है। विटामिन-ए सामान्य दृष्टि प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण हैं जो आंख की कर्निया की रक्षा करने में मदद करता है और हृदय फेफड़े गुर्दे और अन्य अंगों को ठीक से काम करने एवं रतौधीं रोग से छुटकारा और रोकथाम करने में मदद करता है। इस अवसर पर विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, श्री शेखर सिंह धुर्व्रे, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी एम.एल. कश्यप, सी.एच.ओ. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version