उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश) :-
 जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 29 अगस्त से 29 सितंबर तक  आयोजित होने वाले शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस अभियान के दौरान जिले के 06 माह से 05 वर्ष तक आयु समूह के सभी बच्चों को आयरन फॉलिक एसिड सिरप सप्ताह में दो बार तथा 09 माह से 05 वर्ष आयु समूह के सभी बच्चों को विटामिन ए सिरप की खुराक प्रत्येक छः माह में एक बार पिलाने में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु 09 माह से 05 वर्ष तक आयु के सभी बच्चों को विटामिन ”ए“ तथा 06 माह से 05 वर्ष तक आयु के सभी बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की खुराक देने में सहयोग प्रदान करें।

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में आज शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ पार्षद अजय रेनु सिंह द्वारा 03 बच्चों को विटामिन ए तथा 02 बच्चों को आयरन फॉलिक एसिड सिरप की खुराक पिला कर किया गया। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.ओ.पी.शंखवार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.लखन जुर्री, सर्वेलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्पणा माकवे एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टाफ मौजूद थे।  


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version