राजिम (गंगा प्रकाश):- ग्राम पंचायत श्यामनगर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूमा के वर्ष विगत तीन चार वर्षों के छात्रों का पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित सम्मेलन विद्यालय के पुराने छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथि के रूप में भाजपा के राजिम विधानसभा प्रत्याशी रोहित साहू,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष साहू,सरपंच दुर्गा छन्नू साहू उपस्थित रहे। इस छात्र छात्रा सम्मेलन मटकी फोड़ तथा विभिन्न मनोरंजक आयोजन पूर्व छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व छात्र डायमंड साहू,चुम्मन साहू, हरिशंकर निषाद, सागर वैष्णव,सुधीर वर्मा, सूर्यकांत वर्मा,प्रीतम साहू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूमा के कई पूर्व छात्र शासकीय, अशासकीय क्षेत्रों में अपनी एक पहचान बनाए हुए हैं।यहाँ से मिले संस्कारों और नैतिक शिक्षा का प्रसार कर रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक,शैक्षिक, सांस्कृतिक प्रसार और समरसता के कार्यों में जोड़ना है। आप सभी अपने जीवन पथ पर अग्रसर है, जहां आपको नित नई चुनौतियों का सामना करना होगा। एक निश्चित लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लें तो अवश्य ही आपको निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि छात्र-छात्राओं को इस सम्मलेन के जरिए नवाचार की भावना से अवगत कराने में सहायता मिलेगी साथ ही विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने से हमारे अंदर का डर और संकोच भी दूर होगा।सभी पूर्व छात्रगण अभी महाविद्यालय के छात्र हैं जहाँ उन्हें चुनौतियों का सामना किस प्रकार करना है, वो मार्गदर्शन के लिए भी आज आपको आमंत्रित किया गया। मनीष हरित ने कहा कोई भी कार्य एक लक्ष्य बनाकर दृढ़ संकल्प बनाकर कर कार्य करने से प्रत्येक कार्य मे सफलता मिलेगी कोई भी कार्य को अगर अफलता मिलते है तो उस कार्य का तरीका बदलये इरादा नही एक दिन सफलता जरूर मिलेगी इस दौरान पूर्व छात्र सम्मेलन में छात्रों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। पूर्व छात्र सम्मेलन में प्रमुख रूप से सागर वर्मा,तिलोखा वर्मा,प्रियंका साहू, उर्मिला साहू, हर्षा साहू, रंजना साहू, द्रोणाचार्य साहू, सहित पूर्व छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
श्यामनगर में हुआ पूर्व छात्रों का सम्मेलन,अतिथियों और छात्रों ने रखे विचार
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
