छुरा (गंगा प्रकाश)। ब्रम्हांड नायक त्रिभुवन पति भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट दिवस जन्माष्टमी को नगर के मानस मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गयान सर्वप्रथम मंदिर पुजारी यज्ञेश महराज ने नगर से  उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं मंदिर समिति सदस्यों से राधाकृष्ण मंदिर एवं सभी मंदिरो की पूजा कराई पश्चात श्रीकृष्ण और गोप ग्वालों के रुप उपस्थित बाल गोपग्वालों की पूजा अर्चना मदन सेन, यशवंत यादव, शीतल ध्रुव, हीरालाल साहू, मिथलेश सिन्हा, भोला पाण्डेय ने करके आरती उतारी।पश्चात दल बल के साथ नगर भ्रमण एवं दही हांडी फोड़ने गये व बजरंग चौक, स्वर्ण जयंती चौक, मंदिर में मटकी फोड़ते मंदिर वापसी हुये पुन: पूजा अर्चना पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर की प्रथम प्रस्तुति ने ही सबका मन जीत लिया। पश्चात सभी विद्यालयों पो.मै आदिवासी कन्या छात्रावास, प्री मै. कन्या आदिवासी आश्रम, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, गैलेक्सी इंग्लिश मीडियम स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, जेंट जान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल, ज्ञानामृत विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय आदर्श पर्व माध्यमिक शाला, सरस्वती शिशु मंदिर केन्द्र  आवासपारा एवं नगर की लगभग 50 प्रस्तुति एकल युगल और सामुहिक वर्ग में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति हुई। निर्णायक गणों विनोद कुमार देवांगन, ललित वर्मा, मनहरण पटेल राजेश्वरी ठाकुर, राजेश्वरी वर्मा के निर्णय अनुसार एकल में प्रथम अदिति, द्वितीय यामिन, तृतीय घनिष्ठा साहू रहीं वहीं युगल में प्रथम प्राची एवं रीतिका एनपीपीएस ,द्वितीय प्रिया गोपिका नगर से, तृतीय वेदिका एवं रोशनी आदर्श पू मा शाला रहीं इसी प्रकार झांकी में प्रथम कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय, द्वितीय गैलेक्सी इंग्लिश मीडियम स्कूल व तृतीय नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल रहे। सामुहिक नृत्य में प्रथम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं इंडियन पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान आदिवासी कन्याश्रम तथा तृतीय स्थान पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रहे सभी को श्री कुंज बिहारी गौशाला समिति खुशरूपाली व रोहित पात्र भंडार एवं सुनील सचदेव की ओर से ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया साथ ही प्रस्तुति के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया व निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से बजरंग पाडे, गनेसुराम साहू, कृष्ण कुमार साहू प्रप्राचार्य , संतोष वर्मा प्राचार्य सशिमं, याद राम साहू, बालकृष्ण छेदैया, पोषणलाल, वर्मा, रामकुमार साहू, पुखराज ठासमिति डिगेश्वर बघेल, मेशनंदन पांडे, भिषेक पांडे, ललित साहू,हरीश शर्मा, अजय पांडे, संतोष निषाद, कृष्णेश यदु, संजीव निराला, निखिल साहू,, यश सिन्हा, कमला यादव, उषा कंवर, सरस्वती सिन्हा, गीता चंद्राकर,   ममता साहू,कुलेश्वर सिन्हा,मानसिंग निषाद, शिव ठाकुर,धनेश्वरी निषाद, राजकुमारी सोनी, नरसिंग सोम, अभिषेक मिश्रा, सीमा सिंग, सपना कंसारी अधीक्षिका, तुलेश्वरी कंवर अधीक्षिका,शीला भक्त, सीताचरण नेताम, विजय कौशिक, सुनील सचदेव,देवनारायण यदु, कौशल साहू, शुभम कुमार,सालिक साहू, ललित राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तजन  एवं दर्शक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version