गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामभक्तों और श्रद्धालुओं को निमंत्रण देने का कार्य फिंगेश्वर विकासखंड के हर शहर हर गांव में किया जा रहा है। जिसके तहत राम भक्तों की टोली द्वारा भजन गीतों के साथ एसडीएम धनंजय नेताम से मुलाकात कर उन्हें अयोध्या में रामलला के दरबार में पूजित अक्षत के साथ श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर एसडीएम धनंजय नेताम ने राम भक्तों का अभिनंदन करते हुए उन्हें बताया कि 22 जनवरी को पूरे फिंगेश्वर विकासखंड की मंदिरों में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर इस दिन को भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ ही मंदिरों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जायेगा। इसके लिए धार्मिक संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन में भवनों में प्रकाश व्यवस्था भी की जायेगी। इसके साथ ही दल द्वारा भजनों एवं गीतों की धुनों में नाचते गाते हर कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी कर्मचारियों को निमंत्रण पत्र दिया गया। उल्लेखनीय है कि फिंगेश्वर विकासखंड में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुहन की फोटो के साथ कलश लेकर हर शहर हर गांव में रामलला के भजन गाते हुए घर-घर राम दरबार से आए अक्षत वितरण के लिए रैली निकालकर श्रीराम भक्त स्वयं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण देने घर-घर बांटते हुए प्रत्येक परिवार से आग्रह कर रहे है कि 22 जनवरी को अपने अपने घर, गांव, गली, मोहल्ले में ही दीपक जलाकर किसी न किसी धार्मिक कार्यक्रम के जरिए प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विकासखंड में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन-एसडीएम धनंजय नेताम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




