जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा गरियाबंद : श्रीराम नवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जीवंत झांकियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र

विधायक रोहित साहू और भगवताचार्य युवराज पांडेय हुए शामिल

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद में सोमवार को धर्म और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में निकली भव्य और विशाल शोभा यात्रा ने नगरवासियों के हृदयों में आस्था की नई ज्योति जला दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, भागवताचार्य युवराज पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने सभी नगरवासियों को श्रीरामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके ही साथ शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत भी किया।

विधायक रोहित साहु ने कहा:

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा की भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम और आदर्श का प्रतीक है। आज के दिन हम संकल्प लें कि हम भी श्रीराम के आदर्शों का पालन करेंगे। अपने जीवन में सत्य, सेवा, कर्तव्य और प्रेम को अपनाएंगे।

क्या कहते हैं : भगवाताचार्य युवराज पांडेय

भगवाताचार्य युवराज पांडेय ने आयोजन को लेकर हिंदू रक्षा मंच को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी का परिश्रम, आपकी श्रद्धा और आपकी सेवा भावना देखकर मन गर्व से भर उठा। भगवान श्रीराम आप सभी को आशीर्वाद दें, आप सभी धर्म के कार्यों में अग्रसर रहें और समाज को संगठित करते रहें। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने भी बधाई देते कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धर्म से जोड़ते हैं। विशाल शोभायात्रा यात्रा से पूरा नगर राममय हो गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन परस देवांगन ने किया।

श्रीराम जानकी पूजन-अर्चन कर शोभायात्रा का शुभारंभ

इसके पहले शाम पांच श्रीराम जानकी मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे जीवंत हनुमान जी के वेश में सजी वानर सेना ध्वजवाहक बनकर शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रही थी। ध्वजों की पताका लहराते हुए यह दृश्य मानो त्रेतायुग की जीवंत झलक प्रस्तुत कर रहा था।

झांकियाँ आकर्षण का केंद्र बनी

श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान की भव्य और जीवंत झांकियाँ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। अयोध्या की तर्ज पर निर्मित भव्य रथ पर विराजमान श्रीराम लला की दिव्य प्रतिमा ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

शौर्य प्रदर्शन : वीरता का अद्भुत प्रदर्शन किया

शौर्य प्रदर्शन के तहत धमतरी और कोपरा के अखाड़ों ने वीरता का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे देख श्रद्धालु जयकारों से गगन गुंजाते रहे। वहीं, उड़ीसा के प्रसिद्ध घूमड़ा नृत्य और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गौरी घुमाल नृत्य ने शोभा यात्रा को सांस्कृतिक भव्यता प्रदान की। नगर भर में जगह-जगह बनाए गए भव्य स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण से श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। सम्पूर्ण वातावरण श्रीराममय हो गया और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से नगर गूंज उठा।

प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था :

शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई। समापन अवसर पर सभी ने भगवान श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू रक्षा मंच से मुख्य रुप से रहे

कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू रक्षा मंच के प्रकाश चंद रोहरा, विनय दासवानी, परस देवांगन, संदीप सरकार, राजू तिवारी, तामेश्वर सोनी, पुष्पक देवांगन, उमेश सिंग, रितेश टांडी, बाबा सोनी, उत्तम सोनी, ऐश्वर्य यदु, हिमांशु गुप्ता, रिक्की गुप्ता, यश मिश्रा, तामेश्वर सोनी, जीवन सोनी, गैद सिन्हा, मुकेश पाण्डेय के साथ साथ नगर के सभी सामाजिक संगठन, व्यवसायिक संगठन, धार्मिक संगठन, समस्त मातृ शक्ति संगठन के साथ साथ नगर के प्रबुद्धजन जुटे रहें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version