गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ जामगांव की बीरेन्द्र दीपक कॉलेज के प्राध्यापक को शिक्षा विषय पर पीएचडी की डिग्री प्राप्त हुई है। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय धनेली रायपुर द्वारा संजय कुमार साहू को शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध का विषय रहा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के शैक्षिक स्तर पर किए गए कार्यो का समालोचनात्मक अध्ययन (गरियाबंद जिले के विशेष संदर्भ में) किया गया। शोधार्थी संजय कुमार साहू वर्तमान में जामगांव बीएड कॉलेज में सहायक प्रध्यापक के पद में पदस्थ है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय शोध निर्देशक डॉ. ईश्वर प्रसाद यदु, पिता रेखूराम साहू, माता श्रीमती बसंती बाइ साहू एवं समस्त परिवार जनों, सहयोगियों के साथ मित्रों को दिया है।
There is no ads to display, Please add some
