मैनपुर(गंगा प्रकाश)। संजीवनी 108/102 कर्मचारियो की मांगों व समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन, एंबुलेंस सेवा प्रदाता ठेका कंपनियों सहित स्वास्थ्य विभाग एवं शासन-प्रशासन के समक्ष विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं। लेकिन हमारी समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। इन समस्याओं के सकारात्मक पहल हेतु विगत 29/05/2023 से 31/05/2023 तक भी कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया और दिनांक 02/06/2023 को तूता, नया रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन हमारे मांगों के संदर्भ में ठेका कंपनियों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है । इस कारण विवश होकर हम सभी कर्मचारी 09/06/2023, दिन-शुक्रवार को 1 दिन के सामूहिक अवकाश में जा रहे हैं।

चुकी 108 संजीवनी एक्सप्रेस और 102 महतारी एंबुलेंस सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की जनता को सेवा प्रदान करते हैं और हम परेशानियों का सामना करते हुए अपने कार्य का सुचारू रूप संपादन कर रहे हैं। हमारी मंशा है कि छत्तीसगढ़ की जनता को निर्बाध रूप से एंबुलेंस सेवाओं का लाभ मिलता है। लेकिन हमारी मांगों की उपेक्षा के कारण दिनांक-09/06/2023 को 1 दिन के सामूहिक अवकाश में जाने पर विवश है। इस सामूहिक अवकाश के बाद भी हमारी मांगों का निराकरण नहीं होने पर आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने मे मजबूर हो जाएंगे। 108/102 एंबुलेंस सेवा बाधित होने पर संपूर्ण जिम्मेदारी दोनों सेवा प्रदाता ठेका कंपनियां, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस एवं जीवीके ईएमआरआई की होगी।

सेवा प्रदाता ठेका कंपनियों, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हमारी मांगों के संदर्भ में सकारात्मक पहल होने पर सभी कर्मचारी अपने कार्य का सुचारु रुप से संपादन करने हेतु कृत संकल्प रहेंगे।

1 – संजीवनी 108 / महतारी 102 कर्मचारियों को प्रतिमाह 10 तारीख तक वार्य रूप से वेतन का भुगतान किया जाए।

2- संजीवनी 108 / महतारी 102 कर्मचारियों के विगत 2 माह का बकाया

वेतन 10 जून तक भुगतान किया जाए।

3-2018 से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ अब तक नहीं दिया गया है। सेवा

प्रदाता कंपनियों द्वारा रोक कर रखा गया है, जिसे जून माह के वेतन में

एक साथ दिया जाए।

4-2018 के आंदोलन से बाहर हुए 108/102 कर्मचारियों की अविलंब बहाली की जाए।

5-108/102 एम्बुलेंस कर्मचारियों का 60 साल तक नौकरी के सुरक्षा की गारंटी दी जाए।

6-108/102 एम्बुलेंस कर्मचारियों से 8 घंटे कार्य लिया जाए, अतिरिक्त कार्य ओवरटाइम दिया जाए।

7- माननीय मुख्यमंत्री के वादानुसार 108/102 एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा उपरोक्त मांगों पर अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं को बाधित हो सकती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version