गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा है कि कांग्रेस मतदाताओं में संविधान को लेकर भाजपा के विरूद्ध भ्रम फैला रही है। उन्होंने ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 18वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनाव में कांग्रेस जीत के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। मनीष हरित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केन्द्र भाजपा सरकार द्वारा अपने 10 साल के कार्यकाल में अनेक असंभव से असंभव लगने वाले कार्यो को कर दिखाया है। जिससे देश की जनता न सिर्फ खुश है। बल्कि देश में राजनीतिक स्थायित्व भी चाहती है। जनता चाहती है कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार काफी लंबे समय तक चलती रहे और हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित होकर विश्व में सरताज बनें। चर्चा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि बीजेपी भी चाहती है कि संविधान के मुताबिक हमारा देश पहले से अधिक स्वस्थ लोकतंत्र बनकर विश्व के अन्य देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने। लेकिन देश सहित विदेशों में भी भाजपा के नेतृत्व में भारत की बढ़ती लोकप्रियता से तिलमिलाई कांग्रेस लोकसभा चुनाव में प्रचार के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस जनता को यह बता रही है कि 543 सीट में से 400 सीट से ज्यादा मांग कर भाजपा संविधान को बदल देना चाहती है। जबकि ऐसा कतई नहीं है। श्री साहू ने कहा कि देश की समझदार जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है। मतदाताओं ने भी सोच रखा है कि फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार कांग्रेस की हार निश्चित है।
There is no ads to display, Please add some
