गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।जिला बलौदाबाजार के वर्तमान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार, बेदाग छवि जिला में पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।इसके अलावा जब से बलौदाबाजार जिला का कमान पुलिस अधीक्षक के तौर पर दीपक कुमार झा के कंधों पर आया है तब से लेकर आज तक जिला में अपराध का ग्राफ बहुत ही तेजी से घटा है मानों बलौदाबाजार जिला अपराध मुक्त जिला के कगार की ओर है।साथ ही पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी दोगुना पैमाने पर बढ़ा है ।पहले लोग पुलिस शिकायत से परहेज करते थे लेकिन जब से श्री झा पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं सभी वर्गों ने पुलिस अधीक्षक की कार्यों को लेकर सराहना किये गए हैं।किसी भी जिला में निष्पक्ष अधिकारी के बैठने से निश्चित ही जनता का उम्मीद पुलिस पर आश्रित हो जाता है औऱ ठीक ऐसे ही स्थिति इस समय बलौदाबाजार में देखने को मिल रहा है।लगातार अवैध कारोबारियों पर नकेल डालने का निर्देश ,समस्याओ पर त्वरित निर्णय सहित सभी पहलुओं पर केंद्रित कर निष्पक्ष न्याय का रास्ता निकालना श्री झा के उच्चतम व्यक्तितत्व आधिकारी के गुण को दिखाता है जो पुलिस विभाग के साथ साथ अन्य सभी के लिए प्रेरणा का संकेत है।श्री झा के कार्यों से जनता ,जनप्रतिनिधियों ,मीडिया कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला बलौदाबाजार के लिए गौरवशाली बताया है और कहा कि श्री झा के चलते बलौदाबाजार में कानून व्यवस्था में सुधार दिखा है।वहीं प्रेस क्लब यूनियन लवन के पत्रकार गोलू कैवर्त अध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार 24 अगस्त को पुलिस अधीक्षक के सराहनीय कार्यों से संतुष्ट होकर पूरे टीम ने गुलदस्ता, शॉल एवं मेमोंटो से सम्मानित कर लगातार जनहित कार्यो एवं कानून व्यवस्था दूरस्थ करने की अपील किये।इस अवसर पर प्रेस क्लब यूनियन लवन से पत्रकार गोलू कैवर्त के साथ सचिव संजय जांगड़े, कोषाध्यक्ष योगेश सिंघम, उपाध्यक्ष सुमंत साहू सहित सभी लोग मौजूद रहे।प्रेस क्लब यूनियन लवन द्वारा सम्मानित किए जाने पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने पूरी टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ख़ुशी जाहिर किये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version