गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रिर्टनिंग अधिकारी एसडीएम फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग अर्पिता पाठक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दौरान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान दिवस 26 अप्रैल को दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निशुल्क परिवहन सुविधा का लाभ लेने के लिए 1950 पर डायल कर सकते है। तथा भारत निर्वाचन आयोग के सक्षम एप के माध्यम से अनुरोध भेज सकते है। एसडीएम अर्पिता पाठक ने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार बूथवार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन किया गया है। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की मांग पर मतदान दिवस 26 अप्रैल को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने तथा मतदान पश्चात् वापस घर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क वाहन उपलब्ध करायी जाएगी। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक को यह सुविधा देने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्र का क्लस्टरवार बनाकर चार्ट तैयार किया गया है। 26 अप्रैल मतदान के दिन प्रत्येक शहरी क्षेत्र में दिव्यांग रथ संचालित किये जाएंगे, जिसमें संबंधित नगरीय निकाय तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग और टोल फ्री नंबर 1950 से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया के यह सुविधा ऐसे दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए फायदेमंद होगी जो वोट तो डालना चाहते है परंतु मतदान केन्द्र तक आने-जाने में कठिनाई महसूस करते है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version