सट्टा पट्टी लिखते हुए आदतन सटोरिया को किया गिरफ्तार

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के द्वारा अपने थाना क्षेत्र के मुखबिर एवं थाना पेट्रोलिंग को सक्रिय किए। आज टाऊन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि काली मंदिर के पीछे हनीफ खान उर्फ हन्नु नाम का व्यक्ति अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लिखकर सट्टा-पट्टी खिला रहा है कि सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो काली मंदिर के पीछे हनीफ खान उर्फ हन्नु पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं. 15 गरियाबंद थाना व जिला गरियाबंद को रंगे हाथ सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। जिसके कब्जे से  नगदी रकम 1170/- रू, सट्टा-पट्टी लिखा कागज का टुकडा जिसमें अंको के सामने रूपये पैसे का दाव लिखा हुआ, एक नग डॉट पेन मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 6 (क) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर उचित कार्यवाही किया गया।

       प्रकरण के आरोपी सट्टा पट्टी लिखने का आदतन अपराधी है। जिसके विरुद्ध थाना गरियाबंद में पूर्व में कई अपराध दर्ज किए जा चुके है।

          गरियाबंद पुलिस का अपील जुआ, सट्टा एवं खुडखुडीया खेलना एक समाजिक बुराई है। इस खेल का लत लगने से स्वयं एवं आपके परिवार का आर्थिक क्षति के साथ सुख शांति भी चला जातामें  है। इस समाजिक रूपी बुराई से अपने एवं अपने परिवार को दुर रख कर एक खुशहाल जिन्दगी जिये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version