उत्तर बस्तर कांकेर :-लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें केन्द्रीय, राज्य एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों में विभागीय प्रगति की समीक्षा किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना द्वारा किये जा रहे सड़कों के निर्माण की समीक्षा करते हुए सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित करते हुए समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। मलाजकुड़ुम से आमाबेड़ा मार्ग के प्रगति की समीक्षा भी की गई, विभागीय अधिकारी द्वारा उक्त सड़क के निर्माण कार्य दिसम्बर तक पूरा होना बताया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर माकड़ी के पास चिनार नदी में पुल निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी लिया गया तथा अस्थाई पुल (रपटा) को भी मजबूत बनाने के निर्देष दिये गये, ताकि वाहनों का आवाजाही उक्त रपटा से हो सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैण्डपंप मैकेनिकों का मजदूरी भुगतान अविलंब करने के लिए भी निर्देषित किया गया। जिले के सभी छात्रावास-आश्रमों को गौठानों से मैपिंग करने के निर्देष दिये गये, ताकि गौठानों से छात्रावास-आश्रम एवं स्कूली बच्चों को ताजी हरी सब्जी उपलब्ध कराया जा सके। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी निर्देषित किया गया।

            जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत मंडल, जल संसाधन, षिक्षा विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की समीक्षा किया गया। बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत जिले को 43 लाख मानव दिवस रोजगार सृजन करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरूद्ध अब तक लगभग 28 लाख मानव दिवस सृ जित किया जा चुका है। जिले में 128 बीसी सखी कार्य कर रहे हैं, जिनके माध्यम से लगभग 02 करोड 50़ लाख रूपये का भुगतान विभिन्न हितग्राहियों को किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016 से 2019 तक 18 हजार 580 आवास स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से अधिकांश पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2020 से अब तक 10 हजार 631 आवास स्वीकृत किये गये हैं जो प्रगतिरत है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पूरे छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड जारी किये गये हैं तथा 01 लाख 29 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लगभग 85 करोड़ रूपये के निःषुल्क ईलाज की सुविधा प्राप्त हुई है। शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में एमआरआई मषीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में अब सोनोग्राफी तथा सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। षिक्षा विभाग की समीक्षा में बताया गया कि कक्षा पहली से 10वीं तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को निःषुल्क पाठ्य पुस्तक तथा कक्षा पहली से  8वीं तक अध्ययनरत बच्चों को दो जोड़ी गणवेष निःषुल्क उपलब्ध कराया गया है। राज्य शासन द्वारा जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 02 हजार 500 शिक्षक एवं 21 व्याख्याता पदस्थ किये गये हैं तथा सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यां की भी समीक्षा किया गया। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में जो भी निर्देश दिये गये हैं, उन्हें सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जावे। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव एवं सदस्य जनपद अध्यक्ष कांकेर रामचरण कोर्राम, जनपद अध्यक्ष नरहरपुर श्रीमती संजूलता नेताम, श्रीमती धीरज नेताम, विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, विद्यासागर ध्रुव, कमलेश उसेण्डी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version