राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर जायेंगे

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)- बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा को सही पहचान मिले इसके  लिए छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के द्वारा सतत् स्कूल स्तर से लेकर संकुल, विकासखंड, जिला,राज्य स्तर पर प्रतिभाओं की खोज अलग-अलग विधाओं की जाती हैं जो इन स्तरों पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। जिसमें शिक्षकों की भी विशेष भूमिका रहती हैं जो बच्चों को उचित मंच प्रदान कर कम बजट में अच्छा से अच्छा माडल बनाकर अपने हुनर को आगे लाना इसी कड़ी में समग्र शिक्षा विकासखंड फिंगेश्वर के देखरेख में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कौन्दकेरा विकासखंड फिंगेश्वर में आयोजित किया गया इस पूरे आयोजन में विकासखंड फिंगेश्वर के 26 संकुलों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों से अपनी प्रदर्शनी को दिखाने के लिए इस प्रतियोगिता में लाए हुए थे साथ ही विकासखंड अंतर्गत नवमी से बारहवीं की कक्षाएं भी इस प्रतियोगिता में अपना मांडल लेकर पहुंचे हुए थे जो एक से बढ़कर एक मांडल उक्त प्रदर्शनी में प्रतियोगिता के रूप में देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना मुख्य अतिथि योगेश साहू जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, अध्यक्षता रामेन्द्र जोशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर, विशेष अतिथि टिकेन्द्र कुमार यदु बीआरसी फिंगेश्वर,श्रीमती कुंती पांडेय, विज्ञान नोडल अधिकारी गरियाबंद,विल्सन थामस ए पी सी, ज्ञानेंद्र शर्मा,एम आर रात्रे प्राचार्य कौन्दकेरा की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए योगेश साहू जनपद उपाध्यक्ष फिंगेश्वर ने कहा आज के इस प्रदर्शनी को देखकर मैं बहुत ही ज्यादा आश्चर्यचकित हूं बच्चों के द्वारा बनाए एक से बढ़कर एक कबाड़ से जुगाड़ एवं विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से जो मांडल बनाया है वे सभी बधाई के पात्र हैं सभी का माडल अपने आप में काफी उपयोगी एवं सर्वोपरी है जिसमें अलग-अलग विधाओं में माडल की प्रदर्शनी लगी हुई है जिसमें पानी की समस्या से निजात कैसे मिल?,चन्द्रयान का सफल प्रक्षेपण का हूबहू दिखाना, अम्लीय वर्षा से प्रदूषण से बचाव, ध्वनि प्रदूषण से बचाव, दुर्घटना से बचाव जैसे अनेक प्रदर्शनी को देखकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है सच्चे मन से की गयी मेहनत कभी भी बेकार नही जाती इस लिए एक निश्चित लक्ष्य के साथ सतत् प्रयास करने पर ही सफलता मिलती है। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम सोनासिल्ली, द्वितीय परसदाजोशी एवं तृतीय किरवई संकुल रहा, कबाड़ से जुगाड़ में प्रथम पसौद द्वितीय पथर्रा, तृतीय बोरसी संकुल हायर सेकेण्डरी स्कूल से विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम कौन्दकेरा, द्वितीय किरवई, तृतीय सोनासिल्ली संकुल रहा सभी विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में रामेन्द्र जोशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक अशीम श्याम हरित संतोष साहू, रामायण साहू, दशरथ वर्मा,पुरानिक ध्रुव, टोकेश साहू, दीप्ति मिश्रा, योगेश्वरी साहू डाकेश्वर ध्रुव, विजेता देवानी मालवीय सर प्राची ठाकुर, वंदिता, ओंकार शर्मा आभार टिकेन्द्र कुमार यदु बीआरसी फिंगेश्वर ने किया पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र पंत,दिनेश्वर साहू ने किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version