रायपुर (गंगा प्रकाश):- खुशवंत साहेब गातापार के सतनाम भवन में आयोजित सतनामी समाज के नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारी के शपथग्रहण एवम सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान अभनपुर में विधायक प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू ने उनका भव्य स्वागत किया और कई सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। वहीं अभनपुर में ही सतनाम सेना के अध्यक्ष दीपक कोसरिया ने खुशवंत गुरु का जोरदार स्वागत किया और बाइक रैली के साथ गातापार के लिए रवाना हुए खुशवंत गुरु ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सतनामी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई और बिना किसी भेदभाव के सतनामी समाज की सेवा करने की बात कही।इस मौके पर खुशवंत गुरु ने कहा गुरु घासीदास ने सदैव सतनामी समाज के विकास और उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर मानव समाज के उन्नति के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। हम सब को संत शिरोमणी गुरु घासीदास के विचारों को अमल में लेकर आगे चलना होगा। तभी हम अपने और अपने समाज का कल्याण कर पाएंगे।
There is no ads to display, Please add some
