निजी कचना धुरुवा महाविद्यालय मे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत नये मतदादाओ को मतदान का मह्त्व एवं मतदान मशीन की दी जानकारी

रासेयो छात्र छात्राओ ने चित्रकला,तत्कालिक भाषण ,रंगोली,एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमो के माध्यम से नये छात्र छात्राओ को किया जागरुक 

छुरा (गंगा प्रकाश) :- आदिवासी वनांचल क्षेत्र के प्रथम महाविद्यालय निजी कचना धुरुवा महाविद्यालय छुरा मे गत शुक्रवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।शासन के निर्देशन एवं महाविद्यालय प्राचार्य की उपस्थिति मे आयोजित  मतदान जागरुकता कार्यक्रम मे ई ,व्ही,एम पैड  प्रभारी विनोद कुमार देवान्गण ,स्विप प्रभारी प्राध्यापक डी,आर,साहू ,समाज सेवी शीतल ध्रुव,रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रेख राम कुर्रे,प्राध्यापक विनोद,तरूण निर्मलकर ,एन यादव मैडम,आरती साहू,के,आर,साहू प्राध्यापक पवन यादव ने मतदान का मह्त्व एवं मताधिकार का प्रयोग के संबंध मे जानकारी दिये।वही प्रभारी अधिकारीयो ने स्विप मशीन से मतदान का  डेमो प्रदर्शित कर छात्र छात्राओ/ मतदाताओ को अवगत कराये।जिसमें महाविद्यालय के 240छात्र छात्राओ मे स्विप मशीन मे बटन दबाकर कर मताधिकार का प्रयोग करना सिखा।

 वही महाविद्यालय के प्राचार्य डा डी के साहू ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है ,मतदाता लोक तान्त्रिक प्रणाली का एक हिस्सा है जिसमें मतदान का विशेष महत्व है ।मतदान कि शक्ती को समझना प्रतेक नागरिक के लिए आवश्यक है।राजनीति शाश्त्र के प्राध्यापक तरूण निर्मलकर ने अपने वक्तव्य मे कहा कि भारत देश मे प्रत्येक वह नागरिक जो 18वर्ष की आयु पूरी कर चुका है या उससे अधिक आयु रखता है,उसे मतदान करने का पुरा अधिकार है ।चुनाव मे प्रत्येक बालिक व्यक्ति सत्ता मे से सरकार को हटाने का तथा किसी  को प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्राप्त करता है।प्रत्येक मतदाता सत्ता और शासन के संचालन मे भागीदारी करता है ।सभी वक्ताओं ने छात्र छात्राओ को मतदान पूर्णरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपना नाम जूडवाने  की अपील किये।

               पश्चात रासेयोकार्यक्रम अधिकारी के मार्ग दर्शन में  रास्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा रंगोली,पोस्टर चित्रकला,के माध्यम से एवं तात्कालिक भाषण,व प्र्श्नोत्त्री कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता जागरुकता को समझाने का प्रयास किया ।जिसमेंअच्छे प्रदर्शन हेतू प्रतिभागी छात्रा कु दिव्या मांझी ,जागृति सोरी,रेश्मा साहू,ओम कुमारी कुर्रे को सम्मानित किया गया वही स्वक्छ मतदान विषय पर सर्वश्रेष्ठ वक्यव्य केलिए डी एल एड की छात्रा कु तजेस्वरी साहू को पुरुष्कृत किये।कार्यक्रम में रासेयो स्वयं सेवक,महाविद्यालयीन छात्र छात्राये  व प्राध्यापक गण बडी संख्या में उपसउपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version