गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के नाम पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार व्यक्त की जा रही ओझी मानसिकता एवं सनातन धर्मालंबियों की मनोभावना के विपरीत भड़काऊ एवं आस्था विहिन टिप्पणी पर भाजपा प्रवक्त एवं जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर पूर्व मत्री अमरजीत भगत प्रलाप न करके उस सच्चाई को स्वीकार करें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में तुष्टीकरण करते हुए जबरिया धर्मांतरण को कांग्रेस और उसकी सरकार ने बढ़ावा दिया था। डॉ. श्रीमती शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण और तुष्टीकरण को संरक्षण देकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने सनातन-संस्कृति को कदम-कदम पर अपमानित करने का काम किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस समर्थक कम्युनिस्ट इकोसिस्टम के कारण लगातार हिंदुत्व को अपमानित किया गया और हाल के वर्षो में इस तरह का शर्मनाक आचरण कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र बन गया है। सनातन और हिन्दुत्व को लेकर लगातार दुष्प्रचार किए गए, स्वयं शासक रहे नेहरू परिवार का आचरण सनातन के विरूद्ध और तुष्टीकरण वाला रहा। इसके कारण निसंदेह भारत और हिन्दुत्व का नुकसान हुआ। इसकी जिम्मेदार केवल और केवल कांग्रेस और उसकी स्वार्थी राजनीति रही है। श्रीमती डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आयी है तब से हिन्दी, हिंदू और हिंदुस्तान मजबूत हुआ है। श्रीराम हमारे प्रतीक है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version