फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के संबंध में फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम ने की जा रही तैयारी के बारे में बताया कि आगामी 1 नवंबर से धान खरीदी प्रस्तावित है। इसे ध्यान में खरीदी प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए अभी से सभी सहकारी समितियों जहां धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए है का भौतिक सत्यापन किया जावेगा। उन्होंने केन्द्रों की रंगाई-पुताई, पहुंच मार्गो की मरम्मत, शेड, पेयजल, बारदानों की उपलब्धता तराजू, कांटा-बांट आदि सभी आवश्यक तैयारियॉ सुनिश्चित करने कहा है। एसडीएम ने कहा कि इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए धान बेचने हेतु नॉमिनी की व्यवस्था की गई है। यदि किसी कारणवश किसान द्वारा धान विक्रय हेतु स्वयं उपस्थित नहीं हो सकने की स्थिति में उनके द्वारा नामित व्यक्ति धान बेच सकेंगे। इस व्यवस्था का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने परिवार एवं रिश्तेदार को आधार नंबर के साथ पंजीयन कराना होगा। अभी पंजीयन की कार्यवाही चल रही है। इस वर्ष धान खरीदी में पारदर्शी सुधार के लिए बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली भी लागू की जा रही है। एसडीएम धनंजय नेताम ने धान खरीदी की तैयारियों के तहत समिति वार किसानों की संख्या के अनुसार धान खरीदी हेतु दिन, तारीख तय कर शेड्यूल बनाकर टोकन काटने के बारे में भी बताया। उन्होंने टोकन जारी करने के पहले पटवारियों से गिरदावरी, फसल कटाई, प्राकृतिक आपदा आदि का सत्यापन प्रतिवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि प्रस्तुतीकरण के जरिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए तकनीकी पहलुओं की जानकारी देने के साथ ही आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन हेतु ऑनलाइन सोसाइटी मॉड्यूल एवं फूड कंट्रोल मॉड्यूल कि संबंध में समिति प्रबंधको एवं ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some
