छुरा/राजिम(गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा से भाजपा-कांग्रेस से हटकर तीसरे ठोस विकल्प की तैयारी अंतिम चरण में बताई जा रही है राजिम विधानसभा में जबसे उम्मीदवार की घोषणा लगभग 2 माह पूर्व की गई थी उसी समय से क्षेत्र में तेजी से भाजपा-कांग्रेस से हटकर किसी तीसरे विकल्प की तलाश में मंथन चल रहा था। अंचलवासियों ने इसके लिए सनातन धर्म की रक्षा के लिए क्षेत्र में ऐसा चेहरा चाहते है कि पिछले 5-7 वर्षो से इस क्षेत्र में तेजी से चल रहे धर्म परिवर्तन के प्रयासों पर न सिर्फ रोक लगे बल्कि धर्मांतरण किए भोले भाले ग्रामीण पुनः अपनी आस्था को पुर्नजीवित कर अपनी मूल संस्कृति की ओर लौटे। अब भाजपा-कांग्रेस के राजिम विधानसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद लोग एक बार फिर तीसरे विकल्प के रूप में अंचल के सनातन धर्म की पताका लेकर इस क्षेत्र के गांव गांव में धार्मिक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले सिरकट्टी आश्रम के महंत गोवर्धन शरण ब्यास की तरफ लोगों की निगाह जा रही है। इन दिनों प्रतिदिन कांग्रेस-भाजपा समर्थन हजारों की संख्या में सिरकट्टी आश्रम पहुंचकर गोवर्धन शरण से भेंटकर क्षेत्र की रक्षा एवं सनातनी परंपरा में हो रहे आघात को बचाने राजिम विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे है। बताया जाता है कि तर्क संगत विचारों को सुनकर बाबा भी इस प्रस्ताव पर काफी गंभीरता से विचारकर अंतिम निर्णय की ओर बढ़ रहे है जानकारी मिल है कि घोषित उम्मीदवारों को मात्र ना पसंद ही नही बल्कि क्षेत्रीयवाद तथा राजनैतिक आस्था में उलट फेर के मद्देनजर अंचलवासी एक सशक्त, धर्म के प्रति समर्पित एवं स्थानीय प्रतिनिधि को राजिम विधानसभा का प्रतिनिधित्व देना चाह रहे है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 26 अथवा 27 अक्टूबर तक स्थिति स्पष्ट होने के समाचार है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version