मुंगेली । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फास्टरपुर में तैराकी कैंप ग्राम लालपुर में आयोजित किया गया है जहां लालपुर एवं आसपास ग्राम के बच्चे तैरने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । जिलाधीश महोदय के आदेश पर एवं जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में जिला के सभी विद्यालयों में विभिन्न खेलों का समर कैंप आयोजन किया गया है । आकाश सिंह परिहार सहायक नोडल अधिकारी के उपस्थिति में बच्चों के द्वारा फ्री स्टाइल तैराकी का प्रदर्शन किया गया। श्री परिहार के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन एवं तैराकी के लाभ के बारे में बताया गया । खेल प्रशिक्षक राम भजन देवांगन, ग्राम पंचायत के,पंच द्वारा बच्चों को शपथ दिलाया गया कि वे तालाब को गंदा ना करेंगे ना करने देंगे ।
There is no ads to display, Please add some
