कौशल विकास के नाम पर युवाओं को सट्टे की ऑनलाइन ट्रेनिंग दे रही है भूपेश सरकार :- अमित शाह

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सानिध्य में शनिवार को आरोप पत्र जारी किया इस अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार की सीरीज चलाने का आरोप लगाते हुए शाह ने खुली चेतावनी दी है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार अभी पूरा सामने नहीं आया है वह तो जब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आएगी और भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाएगी तब भ्रष्टाचार का पूरा आँकड़ा और सच सामने आएगा शाह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 9 वर्षों ‘सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण’ के कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार को छोटी आबादी की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार बताते हुए जमकर निशाना साधा राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है यह चुनाव छत्तीसगढ़ की सुनहरे भविष्य को आधारशिला रखने वाला चुनाव है केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मिशन आदित्य की लॉन्चिंग की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पाँच सालों से वादाखिलाफी भ्रष्टाचार और घपलों-घोटालों की सरकार चल रही है भाजपा ने उस सरकार के खिलाफ जनजागृति लाने के लिए भाजपा ने एक आरोप पत्र तैयार किया है छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी ने जिन सपनों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था उन सपनों को साकार करने का वह कार्यकाल था प्रदेश के पहले चुनाव के बाद डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में छत्तीसगढ़ ने 15 साल तक विकास की अविरल यात्रा की शाह ने कहा कि सन 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चथ्तीसगढ़ को विकसित करने के अनेक प्रयास हुए लेकिन 2018 में छत्तीसगढ़ में बनी कांग्रेस की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी का साथ देने के बजाय छत्तीसगढ़ में लूट-खसोट भ्रष्टाचार और घपलों-घोटालों की सरकार बनाई जिसके कारण छत्तीसगढ़ के विकास पर सवालिया निशान लग गया है छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी और डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की ऊँचाई पर ले जाएगी केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने घपले-घोटाले करके और छत्तीसगढ़ को एक परिवार का एटीएम बनाकर विकास के मार्ग से भटका दिया है अब छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि हजारों करोड़ रुपए का घोटाले करने वाली भूपेश बघेल की सरकार चाहिए या विकास का रास्ता तय करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए छत्तीसगढ़ को तय करना है कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के नाम पर धर्मांतरण कराने वाली सरकार चाहिए या फिर आदिवासियों की संस्कृति को एक बार फिर से सुरक्षित व संवर्धित करने वाली सरकार चाहिए छत्तीसगढ़ को तय करना है कि पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो योजनाएँ शुरू की हैं उन्हें धरातल पर साकार करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए या पिछड़ा वर्ग के कल्याण की योजनाओं में हजारों-करोड़ों रुपए का घपला करने वाली कांग्रेस की सरकार चाहिए छत्तीसगढ़ को तय करना है कि युवाओं से रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के झूठे वादे करके कौशल विकास के नाम पर दुबई में जुँए की ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर महादेव एप को संरक्षण देने वाली भ्रषटाचार करने वाली सरकार चाहिए या युवाओं के सुविचारित विकास करने वाली सरकार चाहिए युवाओं को रोजगार चाहिए या जुँए की लत भ्रष्टाचार जातिवाद परिवारवाद और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकते।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version