गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को ग्राम बोरसी में राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के उपाध्यक्ष बोधन साहू के द्वारा मुख्य अतिथि के आसंदी से सरस्वती शिशु मंदिर बोरसी में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आजादी के बाद देश के निर्माण को गति देने के लिए संविधान की आवश्यकता होने पर आजादी में शामिल हुए नेताओं ने देश में गणतंत्र का निर्माण किया। जिसके चलते आज देश 75 साल से गणतंत्र का पालन करते हुए विकास की दिशा में अग्रसर है। देश के निर्माण में गणतंत्र का बड़ा ही महत्व है। देश के बनाए हुए संविधान के अनुरूप हम सभी को चलना आवश्यक है। देश की स्वतंत्रता को लेकर हमारे देश भक्तों ने अपनी शहादत दी है। इस अवसर पर बच्चों को मिश्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के छन्नूलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक, शाला के आचार्य दीदीयॉ उपस्थित थी।
There is no ads to display, Please add some
