गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर मे होली पर्व पर विद्यालय में होली मिलन मनाया गया। उत्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालाजी शिक्षण समिति की व्यवस्थापक पूनम यादव एवं प्रधानाचार्य सुरेश्वर कुमार यादव रहे । जिन्होंने होली पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए सभी को रंग गुलाल लगाकर सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के भैया बहनों द्वारा नगाड़े के साथ होली गीत गाते हुए एक दूसरे पर रंग लगाकर सभी को बधाई देते हुए होली पर मनाया गया।
There is no ads to display, Please add some


