गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शुक्रवार 19 जनवरी को नगर के सिंचाई विभाग में स्थित सर्वेशर शिव मंदिर में अधिकारी कर्मचारी सहित नागरिकों ने झाडू चलाकर स्वच्छता अभियान को गति देकर मंदिर एवं आवासीय प्रांगण की साफ-सफाई कर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। इस अवसर पर नगर पंचायत के सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शासन के इस अभियान में सबकी भागीदारी देखकर जहां गर्व महसूस होता है वहीं पर अभियान को गति मिल रही है। इसके साथ ही स्वच्छता का संदेश भी जनजागरूकता को मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि मैं आप सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित ने कहा कि मोदी जी का स्वच्छ भारत अभियान की अमिट छाप लोगों के हृदय में घर कर गयी है। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय नेताओं के आदेश पर नगर के सभी मंदिर देवालयों में यह अभियान जारी है जिससे नागरिक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, पार्षद दीपक श्रीवास, नरेश लहरे, किरणेश सोनी, बीआर कंवर, मंदिर के पुजारी पुनित राम साहू सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version