पिता के 12 वे पुण्यतिथि में  जसवंत गोयल ने संस्था को भेंट किया 1 लाख 11 हजार 111 रुपये।

 देवभोग (गंगा प्रकाश):-माँ खंबेश्वरी  बाल संस्कार समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरमाल में शनिवार की संध्या वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।  विशेष अतिथि  पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । सर्वप्रथम मां खबेश्वरी बालसंस्कार समिति के अध्यक्ष, व्यवस्थापक उपाध्यक्ष तथा सभी सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों का प्रधानाचार्य  रमाकांत बेहेरा ने परिचय एवं स्वागत कराया। स्वागत पश्चात   प्रधानाचार्य  के द्वारा विद्यालय  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।उद्बोधन में प्रेमावतार खरे  ने सभा को संबोधित किया। विशेष अतिथि गोवर्धन मांझी ने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य एक श्रेष्ठ नागरिक बनना है जो समाज को संस्कारित करें और देश हित में काम करें और यही संस्कार और शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में दी जाती है और कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी भैया बहनों को प्रोत्साहित कर हमेशा आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

उद्बोधन पश्चात  सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें भैया बहनों ने  लोक नृत्य  और शिक्षाप्रद नाटकों से उपस्थित सभी लोगों आकर्षित कर मंत्रमुग्ध किया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष प्रेमावतार खरे ,ब्यवस्थापक जसवंत गोयल ,उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ,संस्थापक सदस्य मोहन गोयल , पवन जैन , राजेश अग्रवाल , तस्मीत पात्र ,उपसरपंच ओम प्रकाश जोशी, जनपद सदस्य  इंदिरा बाई नेताम, तिरन सिंह नागेश , पुनीत राम नागेश, भानु प्रताप सिंह राठौर , दुर्योधन सिंह मांझी ,डिगेश देवांगन श् परसराम कौशिक ,शांतिलाल मालू , ललित कौशिक ,आनंद साहू , सुभद्रा यादव ,रामकन्या जोशी एवं पालक गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज रघुवंशी (प्रधानाचार्य )देवभोग  एवं किशन राम साहू जी (शिक्षक) ने किया। अंत में प्रधानाचार्य श्री रमाकांत बेहेरा जी के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य तथा आचार्य श्री भीषम राम खरे , मुकेश बघेल ,दिलीप हरपाल, भाग्य मंजूरी तिवारी एनिता कश्यप टेकराम नागेश भीमाधर नागेश देशबंधु नायक बाल गोविंद नागेश संगीता कश्यप चैन सिंह बघेल एवं महेश्वर यादव  सभी भैया बहनों एवं अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा।

पिता के पुण्यतिथि पर दिया आर्थिक सहयोग

 संस्था के ब्यवस्थापक एव समाज सेवी जसवंत गोयल समाज सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं।इस बार उन्होंने शसिम को पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश गोयल के 12 वे पुण्यतिथि पर 1 लाख 11 हजार 111 रुपये सहयोग राशि प्रदान किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version