गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सहकारी बैंक फिंगेश्वर में धान खरीदी केन्द्रो जामगांव गुंडरदेही फिंगेश्वर बारुला बेलर परसदा चरोदा बोरसी एवं भसेरा के किसानो की मनमानी भीड लगी हुई है प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी वादे के परिप्रेक्ष्य में किसानों के खाते में दो वर्षों का बकाया बोनस डालते ही इस राशि को निकालने सहकारी बैंक फिंगेश्वर में किसान टूट पड़े हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मौसम चलने के कारण इन बैंकों में किसानों की भीड़ तो पहले ही लग रही थीए बोनस निकालने वालों की भीड़ की वजह से बैंकिंग व्यवस्था चरमरा गयी है। भीड़ को सम्हालने लायक तात्कालिक स्टाफ की व्यवस्था न होने और समय पर मांग के अनुरूप बैंक में राशि न पहुंचने के कारण किसानों की भीड़ देर शाम तक बैंकों के सामने जुटी रहती है।पिछले दिनों संपन्न विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्तारूढ़ होने वाली भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे के परिप्रेक्ष्य में 25 दिसंबर को किसानो के सन् 2014.15 एवं 2015.16 का बोनस प्रति वर्ष 300 रुपये प्रति क्विंटल के दर से उनके खाते में डाल दिया है। इस राशि को जल्द से जल्द निकालने की होड़ में किसानों की भीड़ बैंक में टूट पड़ी है। किसानो ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 95 प्रतिशत किसानों का खाता अपने अपने क्षेत्र के केन्द्रीय सहकारी बैंक के शाखाओं में है। बीते 1 नवंबर से शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने की वजह से इस साल बेचे जा रहे धान की राशि निकालने बैंकों में वैसे ही किसानों की भीड़ जुट रही है इस पर बोनस की राशि इसी दरम्यान खाते में जमा हो जाने के कारण इस राशि को निकालने और किसानो की भीड़ टूट पड़ी है । इसकी वजह से बैंकिंग व्यवस्था चरमरा जाने की जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया है कि एक साथ टूट पड़ने वाले इस भीड़ को सम्हाल पाने बैंकों में कोई अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था नहीं है और तकरीबन सभी बैंकों में एक साथ भीड़ उमड़ने की वजह से केन्द्रीय सहकारी बैंक समय पर शाखाओं के मांग के अनुरूप प्रभावी ढंग से राशि भी नहीं पहुंचा पा रहा है जिसके चलते किसानों सहित अन्य खातेदारों को रकम प्राप्त करने घंटों इन्तजार करना पड़ता है और कभी.कभी निराश हो खाली हाथ भी वापस लौटना पड़ता है। खातेदारों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े ऐसी व्यवस्था की मांग बैंक प्रबंधको से करते हुये किसानों से भी आग्रह है कि राशि निकालने में थोड़ी संयम बरत बैंकों के बैंकिंग व्यवस्था को न चरमराने दें व अति आवश्यक होने पर ही राशि निकालने का कार्य करें अन्यथा कुछ दिन इंतजार करें ताकि न उन्हें कोई तकलीफ हो और न बैंक प्रबंधन को कोई परेशानी।सहकारी बैंक फिंगेश्वर में भीड़ के चलते किसानो के 2 पहिया वाहनों क कारण मेन रोड मे जाम की स्थिति बनने से भी लोगो को काफी कठिनाई हो रही है अभी भीड़ के कारण पुलिस व्यवस्था कर आवागमन को सुचारु बनाने की मांग नागरिको ने की है
सहकारी बैंक में धान एवं बोनस की राशि लेने किसानों की लग रही भीड़, बैंक में उचित व्यवस्था नहीं होने बढ़ रही परेशानी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




