फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक व्ही डी बंजारे सेवानिवृत्त हो गए बैंक के कर्मचारियों ने आज 39 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए शाखा प्रबंधक व्ही डी बंजारे को समारोह पूर्वक विदाई देते हुए नए पदस्थ शाखा प्रबंधक पीएल साहू का स्वागत किया इस अवसर पर अपने विदाई उद्बोधन में श्री बंजारे ने अपने सेवाकाल के दौरान के अनेक दिलचस्प अनुभव बताते हुए कहा कि हमारी संस्था विशुद्ध रूप से कृषकों की संस्था है यहां से किसानों को उनके उत्पादन के लिए सहायता एवं ऋण दिए जाते हैं क्योंकि कृषक अधिकांश तादात में कम पढ़े लिखे एवं बैंकिंग कार्य के अनुभव के जानकार नहीं होते इसलिए उनके साथ सहयोग एवं जानकारी बताते हुए कार्य करना होता है हमारे बैंक कर्मियों को हमेशा इसका ध्यान रखना चाहिए। नए पदश्य शाखा प्रबंधक पीएल साहू ने श्री बंजारे की कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा उनके साथ काफी समय तक काम करने का मौका मिला वह हमेशा कृषकों के साथ मधुर एवं कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करते हैं हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं विदाई समारोह में टी आर साहू मनोज साहू ओम प्रकाश बांशोर और ग्रामीण सोसाइटी के प्राधिकृत अध्यक्ष सहित बैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
