फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार गरियाबंद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 सितंबर को आक्शन हाल गरियाबंद में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक राजीम अमितेश शुक्ला अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नेताम विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हफीज खान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी मंडी अध्यक्ष ओम राठौड़ गेंद यादव उपस्थित रहे । शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण ग्रीष्म अवकाश में विशेष समर क्लास संचालित करने एवं नई.नई तकनीक नवाचारों विशेष गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्कृष्ट योगदान के लिए विकासखंड फिंगेश्वर संकुल केंद्र छुईया के शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में पदस्थ सहायक शिक्षक खोमन सिन्हा को मुख्यमंत्री शिक्षा दूत गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया उन्हें स्मृति चिन्ह साल श्रीफल प्रमाण पत्र एवं पाँच हजार रूपये का चेक प्रधान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक अमितेश शुक्ल संजय नेताम भाव सिंह साहू ने सभी शिक्षकों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की ।सहायक शिक्षक खोमन सिन्हा को मुख्यमंत्री शिक्षा दूत गौरव अलंकरण सम्मान के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी बीआरसी टिकेन्द्र यदु राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी प्रधान पाठक गण जगन्नाथ ध्रुव ठाकुर राम साहू शिक्षक गण घनश्याम कंवर अखिलेश वर्मा वीरेन्द्र पवार सरपंच टिकेश साहू पूर्व सरपंच विजय कंडरा पत्रकार भागीरथी सिन्हा देवप्रसाद बघेल मनहरण सिन्हा रमेश सिन्हा संकुल समन्वयक गिरवर यादव संकुल प्राचार्य नारायण निषाद लीलाराम मतावले मंदाकिनी साहू निरूपा निषाद शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण शिक्षक साथियों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी
सहायक शिक्षक खोमन सिन्हा को शिक्षा दूत मुख्यमंत्री गौरवअलंकरण सम्मान
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




