गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गैस सिलेंडर नियमित प्राप्त करने, सब्सिडी लेने में किसी भी प्रकार की अड़चन न हो इसके लिए अपने सेन्टर जाकर केवाईसी आवश्यक एवं अनिवार्य रूप से उपभोक्ता करा लेवें, अन्यथा इसके न होने पर उपभोक्ता जवाबदार रहेंगे। गैस कनेक्शन को लेकर कंपनी शक्त रवैया अपनाने जा रही है कंपनियों ने अपने वितरकों को निर्देश जारी कर दिए है। प्रत्येक कनेक्शन की केवाईसी कराई जाए इस प्रक्रिया में फिलहाल तेजी लाई जा रही है साथ ही साथ निर्देश भी दे चुके है इसके लिए अंतिम तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है तो हितग्राहियों को समय रहते केवाईसी अवश्य करें यदि केवाईसी नहीं कर पाते है उस स्थिति में उनके लिए गैस रिफिल प्राप्त करने और सब्सिडी प्राप्त करने में समस्या होगी उनको सब्सिडी भी नहीं मिल पाएगा। अभी केवाईसी करवाने के लिए 7000 कनेक्शन बचे हुए है। ई केवाईसी हेतु पेट्रोलियम मिनिस्ट्री मंत्रालय द्वारा हर एक राज्य की समीक्षा रखी गई उन आंकड़ो के अनुसार बहुत से उपभोक्ता गण बायोमैट्रिक ऑथेटिकेशन ई केवाईसी फिंगरप्रिंट पर ध्यान नहीं दिए है। यदि आप किसी कारणवश नहीं कर पाए है तो उपभोक्ताओं को आने वाले समय में गैस सिलेंडर रिफिल करवाने या भरवाने के साथ साथ सब्सिडी के लिए भी समस्या आएगी। साथ साथ उज्जवला ग्राहकों की भी संख्या केवाईसी करने के लिए बहुत पीछे है। यदि इन ग्राहकों की ई केवाईसी नहीं होती है तो इन कनेक्शन को बंद किया जाएगा क्योंकि बहुत से ऐसे ग्राहक है जिनके मृत्यु हो चुकी है उनके नॉमिनी कनेक्शन बनाकर नया कनेक्शन जारी करेंगे जिससे कि वे लोग भी ई केवाईसी कर पाएंगे।
There is no ads to display, Please add some
