छुरा (गंगा प्रकाश)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी आदरणीय साध्वी देव प्रिया दीदी जी का आगमन छत्तीसगढ़ प्रांत में होने जा रहा है। जिनका कार्यक्रम 2 अक्टूबर को जैनम भवन वी आई पी रोड रायपुर में होगा। आगमन की तैयारी हेतु नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आवश्यक बैठक एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। जिले से 100 की संख्या में रायपुर दीदी जी के उद्बोधन सुनने हेतु जाने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया। जिला के सभी प्रभारी को इसके लिए प्रभार भी दिया गया। जिसके तहत उन्हें पूरे जिले के पांचो तहसीलों से बहनों की टोली को रायपुर ले जाना होगा। उक्त कार्यक्रम में दीदी जी के ओजस्वी वचन को सुनने का सबको सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रभार में युवा भारत जिला प्रभारी मिथलेश सिन्हा को देवभोग तहसील, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अर्जुन धनंजय सिन्हा को मैनपुर तहसील, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी मिलेश्वरी साहू को गरियाबंद का प्रभार, भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी संतराम कंवर को फिंगेश्वर तहसील तथा जिला महामंत्री शंकर यदु को छुरा तहसील का प्रभार दिया गया।  इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी मिलेश्वरी साहू ने सबको अधिक संख्या में बहनों को पहुंचने अपील किया। भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी संतराम कंवर ने उपस्थित सबको योग की बारीकियां समझाई। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अर्जुन धनंजय सिन्हा ने कहा कि हमे जब भी समय मिले देश के विद्वानजन, साध्वी एवं संतजनो के दर्शन लाभ लेना चाहिए एवम उनके वाणी का रसास्वादन करना चाहिए। युवा भारत जिला प्रभारी मिथलेश सिन्हा ने कहा कि जैसे हम प्रतिदिन भोजन करते हैं वैसे शारीरिक श्रम योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में अपनाकर हमेशा स्वस्थ रहा जा सकता है और जीवन स्वस्थ और सुखी व्यतीत किया जा सकता है।जिला महामंत्री शंकर यदु ने सबको स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जागरूक किया। योग शिक्षक देवनारायण यदु ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने हेतु औषधी के उपयोग हेतु प्रेरित किया। योग शिक्षक हरीश नेताम ने हरमोनियम में सबको भजन सुनाया। इस अवसर पर शारदा सिन्हा, मनीषा ध्रुव, अजेन्द्र साहू, फानेश्वर साहू, सूरज निषाद, मांशु साहू, तनूजा, दामिनी, सोनिया, यामिनी, संगीता, अनुपा, प्रियंका, खिरमती, चांदनी, अंजली, ईशा, साधना, गौरी, जयमनी, रूपा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version