छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रथम पंचायत एवं विकास मंत्री राजिम विधायक अमितेश शुक्ल की ओर से सामुदायिक भवन सतनामी पारा पंडरी पानी की घोषणा पर शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का भुमि पुजन एव लोकार्पण का कार्यक्रम निजी कचना ध्रुवा महाविद्यालय छुरा सम्पन्न हुआ। छुरा तहसील परिक्षेत्र के सतनामी समाज के लोगों ने प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल का स्वागत किया और आभार प्रकट किया। समाज के लोगों ने बताया कि समाज की सामुदायिक भवन बनाने की लंबे समय से मांग चली आ रही थी ।
इस दौरान छुरा तहसील परिक्षेत्र समाज के लोगों ने विधायक श्री शुक्ल का आभार प्रकट किया और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विधायक अमितेश शुक्ल ने बताया कि राजिम विधानसभा में 15 सालों से जो विकास के कार्य नहीं हुए वह इस बार कांग्रेस सरकार में हुए हैं। चाहे छुरा अनुविभाग (रा.) दर्जा देकर, एसडीएम ऑफिस खोलना, आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल हो या पांडुका उप तहसील ऑफिस खोलना। यह सब काम इस बार किए गए।
इस दौरान छुरा क्षेत्र जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्र के आए हुए सामाजिक कार्यकर्ता में लक्ष्मण टंडन अध्यक्ष, डाहरू राम कोसले सचिव ,समारु कोसले, बलवंत बघेल लक्ष्मी दास सोनवानी गोकर्ण घृतलहरे जोहन मारकंडे देव सिंह रात्रये रूपनारायण मंडले अशोक नौरंगे, कोमल राम मंडले, दीनदयाल टंडन दौराम टंडन भगीराम कोसले राजकुमार लहरे आत्माराम सोनवानी गिरवा लहरे पंचराम टंडन दिनेश कुमार बंदे रेखा राम बंदे प्रदीप कुमार बघेल देव कुमार तिलक टंडनरुपनाथ बंजारे, के साथ पूरे क्षेत्र के सतनामी समाज के लोगों ने उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
