ग्रामीण साहू समाज कौँदकेरा में साहू समाज के पदाधिकारियों का हुआ शपथग्रहण

राजिम (गंगा प्रकाश) :– ग्रामीण साहू समाज कौँदकेरा का शपथग्रहण समारोह राजिम माता भक्तिन मंदिर प्रांगण कौँदकेरा में संपन्न हुई। शपथग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, अध्यक्षता साहू समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष जगदीश साहू, विशिष्ट अतिथि ठाकुर राम साहू, संरक्षक एवं पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष, विशेष अतिथि पुरुषोत्तम साहू, युगलकिशोर साहू, रजऊराम साहू आदि शामिल हुए। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मकसूदन साहू,बंशीलाल साहू,सुखदेव साहू,लकेश्वर साहू,कोमलराम साहू, मदनलाल साहू,नेमि साहू, चेतनराम साहू,नंदकुमार साहू, शीतल साहू,भारतलाल साहू, कृष्ण कुमार साहू,बाबूलाल साहू, परस राम साहू,युवराज साहू, भूषण लाल साहू,मिलाउ राम साहू,तोरण लाल साहू,दुष्यंत साहू ने अलग अलग प्रकोष्ठ के अनेक पदों पर शपथग्रहण किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर साहू ने कहा कि विश्वास है कि आपने जो शपथ ली है उसके अनुरूप कार्य करेंगे। समाज की संस्कृति को आगे बढ़ाना है। साहू समाज एक विचारधारा है। समाज में समरुपता बनाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करें। परिक्षेत्र अध्यक्ष जगदीश साहू ने कहा कि यह समाज दानवीर भामाशाह का समाज है। दंड प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है। धर्मांतरण को रोकना होगा। ठाकुर राम साहू ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो और वरिष्ठजनों का सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे तो निश्चित ही यह समाज आगे बढ़ेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version