मुंगेली । प्रथम दिन तेलचूल माटी का कार्यक्रम रखा गया था द्वितीय दिवस सामाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा बारातियों द्वारा मुंगेली नगर का बाजे गाजे के साथ भ्रमण किया गया सामूहिक विवाह में 5 जोड़ों का विवाह सामाजिक रीति रिवाज से सामुदायिक भवन पुराना बस स्टैंड मुंगेली में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुन्नू लाल मोहले विधायक, प्रमुख अतिथि थानेश्वर साहू पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन लाल साहू पूर्व सांसद सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर नव दंपत्तियों को हार्दिक बधाई देते हुए सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी आदर्श विवाह को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला साहू संघ मुंगेली के अध्यक्ष पुहुप राम साहू एवम समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गण जुटे रहे उक्त जानकारी जिला साहू संघ मुंगेली के प्रवक्ता डॉ रामकुमार साहू ने दी।
There is no ads to display, Please add some
