गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द के शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं सहायिकाओं सहित बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर नारा लगाते हुए ग्राम भ्रमण किया मतदाता जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है क्योंकि लोकतंत्र का भाग्य विधाता जागरूक मतदाता होता है इसलिए हमें अपने सारे काम छोड़कर मतदान करने जाना चाहिए क्योंकि मत देना अपना अधिकार है इसलिए हमें शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए संबंधित मतदाताओं को निर्धारित फार्म भर कर इसे सुधार करवाए जाने हेतु जागरूक करेंगे शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशन किया गया है जिसमें नाम जुड़वाना नाम विलोपन करना नाम सुधार करना का कार्य प्रारंभ हो चुका है साथ ही आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए बच्चों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाला गया जिसमें गांव के सभी नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि चुनाव में मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है क्योंकि हमारे एक वोट से ही सरकार बनती है इसलिए हमें अपना मताधिकार अनिवार्य रूप से करना चाहिए जिससे एक जन कल्याणकारी सरकार निर्वाचित हो सके जागरूकता रैली में संस्था के प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव घनश्याम कंवर मंदाकिनी साहू निरूपा निषाद दुर्गेश विश्वकर्मा पूर्णिमा सेन सरोज सोनी हुलसिया निर्मलकर डिगेश्वरी साहू पद्मिनी साहू प्रियांशु कंडरा शिक्षक खोमन सिन्हा उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version