फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा इन दिनों कांग्रेस को हर मुद्दे पर सवालों के घेरे में लेती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर बार अपनी बातों से मुकर जाते हैं। जिसके कई उदाहरण है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कथित घोटाले समेत छत्तीसगढ़ के तमाम राजनैतिक मुद्दों पर भाजपा के पूर्व सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने एक बार फिर से तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि सीजीपीएससी घोटाले ने प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य और उनका आत्मविश्वास तोड़ कर रख दिया है। लोक सेवा आयोग जैसी संस्था पर भरोसा की बदौलत ही लाखों युवा अपनी जवानी समर्पित कर देते हैं। उनका विश्वास जिस तरह टूटा है यह काफी खतरनाक है। जैसा भाई भतीजावाद किया गया है। इस मामले में वह दुखद है जिसे लेकर अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी और युवाओं के आवाज बनकर आंदोलन करेगी। चंदूलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जब गौठान योजना लाई तब गांव के किसान और पढ़े-लिखे जवानों में एक उत्सुकता नजर आई कि आज कोई गौ माता की सुध ले रहे हैं। मगर जब को गौठानों के लिए पंचायतों को सरकार ही राशि नहीं दिए तो गांव के सरपंच करें तो करें क्या करें और सरकार की इस योजना को भ्रष्टाचार की कीड़े लग गए। और गौमाता के नाम पर भी राजनीति कर डाले गौठान के नाम पर भूपेश की सरकार ने घोटालों की पराकाष्ठा पार कर दी है। भूपेश बघेल ने दावा किया था कि प्रत्येक गौठान में 19 लाख रुपए खर्च किया गया है। हमने भी गौठान देखे हैं प्रदेश के हर जिले में सभी गौठानो का दौरा किया।वहां भ्रष्टाचार एवं घोटाले के सिवाय कुछ नजर नहीं आया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version