गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय फिंगेश्वर में शिक्षा सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु लॉटरी दिनांक 15.05.2024 को सुबह 11 बजे विद्यालय में निकल जाएगा। जितने भी आवेदक हैं जिन्होंने रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन डाला है उसमें से पात्र-अपात्र की सूची विद्यालय परिसर में चस्पा की गई है। सभी आवेदक उसे देखकर साथ ही किसी प्रकार की त्रुटि होने पर दिनांक 14.05.2024 को शाम 4 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर वांछित सुधार करवा सकते हैं। दिन-बुधवार को कक्षा पहली के साथ-साथ जिन-जिन कक्षाओं में रिक्त सीटे हैं उन सभी के लिए सक्षम अधिकारियों व पालकों की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा। जिन्होंने भी प्रवेश हेतु फॉर्म भारा है सभी लॉटरी में भाग लेने हेतु ससम्मान आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने दी है।
There is no ads to display, Please add some
