मैनपुर(गंगा प्रकाश)। – भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांतनु सिन्हा ने रविवार को बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के चार मंडल मैनपुर, गोहरापदर, देवभोग और झाखरपारा के प्रमुख पदाधिकारियों और सोशल मीडिया टीम संयुक्त बैठक ली। बैठक में उन्हें सोशल मीडिया में एक्टिविटी बढ़ाने के टिप्स दिए। पार्टी हित में इसके उपयोग के तरीके समझाए और इसके अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक सागर मयाणी, सोशल मीडिया के जिला संयोजक हेमंत कंसारी उनके साथ भी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांतनु सिन्हा ने कहा कि डिजिटल वर्ल्ड में भाजपा की मजबूत उपस्थिति है। चुनावी दृष्टिकोण से हम इसका प्रभावी उपयोग कर सकते है। आज हर व्यक्ति किसी न किसी सोशल प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, वाट्स अप, ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम से जुड़ा हुआ। इन सोशल प्लेटफार्म के प्रयोग से हम पार्टी के कार्यक्रमों और विचारधारा को आसानी से जन जन तक पहुंचा सकते हैं। यह सबसे सरल और सशक्त माध्यम है। उन्होंने चारो मंडल के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया में एक्टिविटी बढ़ाने के टिप्स देते हुए अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओ को इसमें जोड़ने की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का भी श्रवण किया गया। 

इस अवसर पर बैठक में देवभोग मंडल अध्यक्ष लुद्राक्ष साहू, मंडल महामंत्री अरविंद सोम, गणेश यादव, उपाध्यक्ष मोहन नेताम, भाजयुमो अध्यक्ष जगमोहन पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी संजय साहू, अमर यादव, हेमंत नागेश, इंद्रमणी यादव, होरीलाल साहू, झाखरपारा मंडल अध्यक्ष सीताराम यादव, गोहरापदर मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, मैनपुर में मंडल महामंत्री मनोहर बघेल, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, सोशल मीडिया संयोजक मनोज निर्मलकर, सहसंयोजक हरीश कुमार यादव, मोहन साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version