फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश) नगर में नवयुवक दुर्गा समिति सोसाइटी प्रांगण में लगातार 52 वें वर्ष के रूप में आज बड़े ही आकर्षक नए कलेवर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना शुभ मुहूर्त में समिति के पदाधिकारियों संतोष पुरी गोस्वामी जगदीश यादव राजू साहू जितेंद्र श्रीवास की उपस्थिति में पूरे उत्साह उमंग एवं भक्ति भाव के साथ की गई। इस वर्ष दुर्गा स्थल प्रांगण में शानदार झांकी भी बनाई गई है जो श्रद्धालुओं के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वैसे तो नगर में एक से एक सुंदर ढंग से साज सज्जा के साथ सात स्थानों में एक से बढ़कर एक सुंदर आकर्षक मनमोहक नयनाभिराम मां की प्रतिमा की स्थापना बड़े ही सुंदर ढंग से की गई है।सोसाइटी प्रांगण में लगातार 52 वें वर्ष में दुर्गा उत्सव का उमंग एवं साज सज्जा काफी आकर्षक एवं मनभावन है। मुख्य मार्ग में पंडाल होने से यहां दुर्गा प्रतिमा विराजित होने के बाद से ही काफी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही दिख रही है।लोग पूरी श्रद्धा के साथ मां का दर्शन कर रहे हैं नगर में प्रारंभ दिवस से ही दुर्गा उत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा है। आज प्रथम दिन सभी दुर्गा पंडालों में आरती के समय काफी भीड़ रही।
सोसायटी प्रांगण फ़िंगेश्वर में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
