फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम में वाइट सेंटर खोलने ऑडी देने के नाम पर एक युवक से ₹3 लाख 38000 की ऑनलाइन ठगी की गई है। युवक ने शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। ग्राम खुटेरी के ओम साहू ने चॉइस सेंटर खोलने सरकारी वेबसाइट के अलावा लिकंड खाते के लिए बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट में आवेदन किया था। अज्ञात नंबर से उसे कॉल आया। जिसमें उसे जमा आवेदन में दर्ज पूरी जानकारी भी बताई गई। ओम साहू उसके झांसे में आ गया। अज्ञात कालर ने ओम को पहले 1500 रुपए जमा करने कहा। इसके बाद अलग-अलग हिस्सों में 1500 रुपए कभी 7200 रूपए कभी 12 हजार रूपए कुल ₹3,38000 ऐंठ लिए। ओम ने पुरी राशि अज्ञात कालर द्वारा बताएं खाते में जमा करता रहा। लेकिन जब राशि जमा करने के बाद आईडी दिन नहीं मिली। तो उसे अपने ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़िता ओम साहू ने पुलिस में रिपोर्ट कर साजिशकर्ता को पकड़ने की गुहार लगाई है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
