हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को किया रवाना
हरदीप छाबड़ा
अम्बागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया बताया गया कि यह कार्यक्रम 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगी। रथ के माध्यम से गांव गांव जाकर स्वच्छता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया जाएगा जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा जिससे संबंधित होने वाले फायदे व नुकसान को उनके बीच जाकर विस्तार से बताया जाएगा ताकि हर ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूक हो और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए इस स्वच्छता रथ कार्यक्रम में विशेष रुप से कुमारी बाई जुरेशिया जनपद अध्यक्ष, नरोत्तम देहारी जनपद उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य बिरेंद्र मसिया, जनपद सदस्य खोमेन्द्री गावरे, सीईओ बीपी चुरेंद्र, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक समन्वयक शेखर सिन्हा, अनिल शर्मा सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


