छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम लोहझर मे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थी को पहली बार मिलेगा पीली शिखर सम्मान, ग्राम लोहझर के शा. हाई स्कुल मे अध्यन किये रोहन कुमार निषाद पिता पुरानिक निषाद को छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के कक्षा 10 वी मे 73.5% अंको के साथ विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पीली शिखर सम्मान प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह और 3000 के पुष्प राशि के साथ सम्मान किया जायेगा । आपको बता दे कि यह पुरुस्कार और सम्मान राशि ग्राम के वरिष्ठ नागरिक मनी राम ध्रुव और उसके पुत्र पवन कुमार ध्रुव व्याख्याता और समस्त ध्रुव परिवार की ओर से प्रदान किया जा रहा,जो कि शिक्षा के क्षेत्र मे बच्चो को प्रोत्साहन करने के लिए प्रत्येक वर्ष दिया जायेगा। दानदताओं की उस उत्कृष्ट पहल से गांव के विद्यार्थी शिक्षा मे स्थान पाने के साथ ही समाज मे सम्मान भी प्राप्त करेंगे जो की गौरवपूर्ण क्षण होगा। छात्र की इस उपलब्धि पर और इस नेक पहल के लिए ग्राम के सरपंच श्रीमति मंजू ध्रुव, श्रीमति सुखबाई टांडे जनपद सदस्य,प्राचार्य श्री देवांगन , श्री वर्मा , आर.ठाकुर मैडम,लीला राम सिन्हा , खेमचंद पटेल प्रधान पाठक,शिक्षक दिलीप सिन्हा, विद्या मंदिर के प्रधान पाठक डाहरू राम कोशले, ए.के. वर्मा पूर्व प्रधान पाठक, पुरुषोत्तम गिरी एस. एम. सी अध्यक्ष हाई स्कुल, शंकर यदु शिक्षक और समस्त ग्रामवासीयों ने सम्मानित छात्र और दान दाता परिवार को बधाई दी।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम लोहझर में पहली बार मिलेगा पीली शिखर से सम्मान
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
