स्वास्थ्य मंत्री से त्यागपत्र की मांग को हास्यापद-जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला भाजपा के अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कांग्रेस की उस मांग को हास्याप्रद बताया है जिस में उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से त्याग पत्र की मांग की है।उन्होंने कहा कि सैकड़ों करोड़ का घोटाला करने वाले कांग्रेसी अब उनके कर्मो की हो रही जांच से हताश एवं घबराए हुए है और अनर्गल प्रलाप कर प्रदेश को गुमराह करने में लगे है।दरअसल प्रदेश के भाजपा सरकार ने जिस तत्परता से ई.ओ.डब्ल्यू. से जांच कराकर छत्तीसगढ़ के एक पैसे का भी दुरूपयोग करने वालों को जेल भेजने का कार्य किया है, वह सराहनीय है।श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में सी.बी.आई. को प्रतिबंधित करने वाले आज उसी से जांच की मांगकर समय काटने का रास्ता देख रहे है, ताकि भ्रश्टाचारियों के बचाव के जुगाड़ खोजे जास के।श्री चंद्राकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से त्यागपत्र की मांग करने वाले लोग अपने शासन काल में खुली ऑखो से इस भ्रश्टाचार को देखते रहे, जो इस घोटाले में इनकी हिस्सेदारी का भी संदेह पैदा करता है।श्री चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री को निश्पक्ष एवं कठोर कार्यवाही के लिए बधाई देते हुए मांग की है कि बड़े से बड़े अधिकारी एवं कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तता को उजागर कर दोशियों को कठोर तमसजा दी जाए, ताकि भविश्य में छत्तीसगढ़ को लूटने का दुस्सा हस कोई न कर सके।
There is no ads to display, Please add some
