गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टर गरियाबंद दीपक कुमार अग्रवाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद व नोडल अधिकारी बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन हेतु शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है.। इसी तारतम्य में 17 अप्रेल को जिले के चौंक चौराहे एवं घरों में दीप जलाकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया वहीं लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का वोट हमारा है अधिकार, करें नहीं इसको बेकार सन्देश नारे के माध्यम से दिया जा रहा है इस अवसर पर पूरन लाल साहू (ब्लाक नोडल अधिकारी फिंगेश्वर) ने कहा कि लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक है लोकसभा निर्वाचन में गरियाबंद जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है 26 अप्रेल 2024 को गरियाबंद जिले में शत प्रतिशत मतदान हेतु रंगोली, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, सायकल रैली, बाइक रैली एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रेरित की जा रही है
There is no ads to display, Please add some
