छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम रवेली के जवान राजेश कुमार ध्रुव एन्टी नक्सल ऑपरेशन के दौरान झारखंड में शहीद हो गए, जो सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 209 में पदस्थ थे। जो एक आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से शहीद हो गया, जिसका पार्थिव शरीर शनिवार को पहुंचा।
शहीद राजेश ध्रुव को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रितेश दीक्षित ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। छुरा नगर के माँ शीतला गणेश उत्सव समिति द्वारा शहीद को श्रधांजलि दिया गया जिसमें मोनू दीक्षित, विक्कू चंद्राकर, विकास देवांगन सोनू चौबे उनके आदि साथी भी थे।
रितेश दीक्षित ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र का बेटा भारत माता की रखवाली करते शहीद हो गया,जो हमारे बीच सदैव अमर रहेगा।
There is no ads to display, Please add some
