महेश प्रसाद
कोरिया (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत आने वाले नवीन जिला एमसीबी के इकलौते नगर पालिक निगम चिरमिरी स्थित हल्दीबाड़ी में हसदेव अलंकरण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लोक गीत अरपा पैरी के धार का गायन करते हुए किया गया जिसमें हसदेव अलंकरण प्रतिभा सम्मान में छत्तीसगढ़ी लोककला नित्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसमें क्षेत्र के प्रतिभावान व मेधावी छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस प्रतिभा सम्मान के तहत शिक्षा से लेकर चिकित्सा, समाजसेवी, महिला संरक्षण, मेधावी, प्रतिभाभावी, सैन्य तथा पत्रकारिता जगत से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम महापौर कंचन जायसवाल, विशिष्ट अतिथि नगर पालिक निगम सभापति गायत्री बिरहा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीता डे, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा कारफार्मा, वार्ड पार्षद प्रेम शंकर सोनी संदीप सोनवानी, एल्डरमैन सहित एमआईसी सदस्य एवं क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में अलंकरण प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्रीय एवं जिला के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
